Priyanka Gandhi ne Mange RadhyeShyam Kanaujia k Liye Vote

मायावती सरकार सबसे भ्रष्ट

Feb 04, 08:49 am
भवानीगढ़ [सुलतानपुर]। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने शनिवार को मतदाताओं को उनके वोट की ताकत का एहसास कराया और अपने सांसद भाई राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार पर केंद्रीय योजनाओं का धन हड़प करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मायावती सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।
राहुल के संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले जगदीशपुर के भवानीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम कनौजिया के लिए आयोजित जनसभा में प्रियंका ने प्रदेश की मायावती सरकार पर केंद्रीय योजनाओं के धन को हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जो पैसे आपके लिए भेजे जाते हैं, वे यहां की सरकार खा जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता के लिए भेजा जाने वाला धन उस तक नहीं पहुंचता। उसे बीच में ही रोक लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि केंद्र की तरफ से कितनी योजनाएं आती हैं और उनके लिए कितना पैसा दिया जाता है लेकिन वह प्रदेश में अटक जाता है। मतदाताओं को अपने वोट की ताकत पहचानने की नसीहत देते हुए प्रियंका ने कहा कि आप अपनी शक्ति को समझिए। अपने वोट की ताकत पहचानिए। किसी को तभी विधायक बनाइए जब वह आपके लिए काम करे। उसकी नीयत साफ हो। नेताओं की आदत है कि वे आपको अपनी शक्ति का एहसास नहीं होने देते, ताकि आप समझें कि आपमें शक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद राहुल ने क्षेत्र की जनता के लिए विशेष योजना बनाई है, लेकिन क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक नहीं होने से विकास में रुकावट पैदा हो रही है। प्रियंका ने कहा कि क्षेत्र में अलग-अलग पार्टियों के सांसद तथा विधायक होने से काम में रुकावट पैदा होती है।
भा रहा है प्रियंका का आंदाज
रायबरेली। कांग्रेस के लिए पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुटी प्रियंका गांधी सोनिया और राहुल गांधी के क्षेत्र में मतदाताओं को कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील कर रही हैं। क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है कि उन्हें प्रियंका का अंदाज काफी भा रहा है।
फुरसतगंज हवाईअड्डे पर उतरकर उन्होंने हर वह टोटका अजमाने का प्रयास किया जिससे वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ा जा सके। यही वजह है कि इस बार उनका यह अंदाज कांग्रेसियों और वोटरों को भी खूब भा रहा है। पुराने कांग्रेसियों को गले लगाने से अब प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बननी शुरू हो गई है।
फुरसतगंज हवाई अड्डे से निकलते ही प्रियंका ने कांग्रेसी नेता पवन शुक्ला को देखकर गाड़ी रुकवा दी। गाड़ी में बैठे ही बैठे कुछ बातें हुई और प्रियंका उन्हें पूरे दमखम से चुनाव प्रचार में लगने को कहकर आगे बढ़ गई। इसके बाद वह पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी सुल्तान के घर जाकर उन्होंने उनकी सेहत का हालचाल लिया और कांग्रेसी प्रत्याशी के पक्ष में पूरी शिद्दत से काम करने को कहा।
गौरीगंज जाते हुए प्रियंका जायस बाजार में पूर्व विधायक हाजी वसीम के बेटों के रोकने पर रुकी और उनसे बातचीत करने के बाद आगे बढ़ गई। प्रियंका ने उनसे एक बार उनके घर आने का वायदा भी किया।
प्रियंका को आलिया बेगम ने बताया कि उनके पति कांग्रेस से वर्ष 1980 से 1991 तक विधायक रहे थे लेकिन 1999 में उनकी मृत्यु के बाद उन्हें पेंशन नहीं मिली। इसके बाद नगर चौराहे पहुंची प्रियंका का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया जिसके बाद वह गौरीगंज के लिए आगे बढ़ गई।

Comments

Popular posts from this blog

Nana ne saonpi Nati ko Rajneet ki virasat

Baton leapfrogs in front of Priyanka Grandpa MLA bequeaths slot